Tuesday, March 30, 2010

look for assosiation updates

hello i am Avadhesh Srivastava circle president this blog is for i. t .e. f. members update

2 comments:

  1. Hi,
    Comrade Awdhesh Ji,
    Namaskar.


    Please paste up dated matter on this blog. Comrades will be benefited much better.

    yours
    akhilesh srivastava

    ReplyDelete
  2. शिकवे, शिकायतों, समस्याओं के बीच आयकर कर्मचारी महासंघ के आठवें अधिवेशन में आपसी रिश्तों को विश्वास की बदौलत मजबूत करने का तानाबाना बुना गया। मुख्य अतिथि एवं मुख्य आयकर आयुक्त लखनऊ पंकज गुप्ता ने कहा कि मनभेद मिटाकर प्रगति की तरफ बढ़ना है। उन्होंने कहा कि जहां आपसी मेलजोल रहेगा, वहां तरक्की के रास्ते खुलते जाएंगे। हम सभी की जिम्मेदारी है, विश्वास को कायम रखें। पिछले साल भी कुछ अच्छे काम हुए हैं। आश्वस्त किया कि इन्हें और आगे ले जाया जाएगा। इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ा रहे हैं। डीपीसी भी समय से कराने का प्रयास करेंगे। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी राजगोपाल ने समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। सुविधाओं, संसाधनों की कमी पर नाराजगी का इजहार किया। कहा कि हमारी लड़ाई सिस्टम से है, जो जारी रखी जाएगी। आयकर महानिदेशक (जांच) एसएस बाजपेई ने कहा कि छोटे-मोटे हिचकोलों से आपसी विश्वास टूटना नहीं चाहिए। हम एकदूसरे के बिना अधूरे हैं। कोशिश यही हो कि अगर इंसीडेंट हो गए हैं तो आगे ऐसा नहीं होने देने की सोच रखना चाहिए। महासंघ दिल्ली के अध्यक्ष अशोक कन्नौजिया ने कहा कि भारतीय टीम ने विश्वकप एकजुट प्रदर्शन के बूते जीता है, जहां भी ऐसी एकजुटता होगी, मुकाम हासिल होंगे। मुख्य आयकर आयुक्त जीएन पाण्डेय ने कहा कि समस्याएं संवेदनहीनता से खड़ी होती हैं। इंसान होने के नाते हमारी जिम्मेदारी बनती है, सभी का दर्द महसूस करें। मुख्य आयकर आयुक्त बरेली पूनम दत्त ने कहा कि तकलीफों को दूर करने की कोशिश दिल से होना चाहिए। कर्मचारियों का आ ान करते हुए कहा कि यकीन जानिये आप कष्ट में हो तो हम आराम से नहीं रह सकते। अधिवेशन को संघ के महासचिव एबी सालुंके, आयकर आयुक्त हल्द्वानी एससी अग्रवाल, आयकर आयुक्त बरेली रणंजय सिंह, आयकर आयुक्त मुरादाबाद डा. रमेश कुमार ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर बरेली के अलावा गोरखपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, फैजाबाद, मुरादाबाद, हल्द्वानी, लखनऊ और सीतापुर कर्मचारी, महासंघ के सदस्य शामिल हुए। संचालन लखनऊ के सर्किल महासचिव जेपी सिंह ने किया। आभार जोनल सचिव रवीन्द्र कुमार सिंह ने व्यक्त किया। अधिवेशन में अधिकारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अवधेश अध्यक्ष, जेपी महासचिव: आयकर कर्मचारी महासंघ के चुनाव में अवधेश नारायण श्रीवास्तव सर्किल अध्यक्ष, रवि शेखर चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजकुमार वर्मा कनिष्ठ उपाध्यक्ष, जेपी सिंह महासचिव, कमलकांत बाजपेई संयुक्त सचिव, अजय कुमार कोषाध्यक्ष, चित्रसेन सिंह लखनऊ सचिव, दीपक सिंह इलाहाबाद सचिव और रवीन्द्र कुमार सिंह लगातार तीसरी बार जोनल सचिव चुने गए। वेबसाइट का उद्घाटन: आयकर कर्मचारी महासंघ देश का पहला ऐसा संघ कार्यालय हो गया है, जिसकी अपनी वेबसाइट है। इसका उद्घाटन आज आठवें अधिवेशन के मौके पर हुआ।

    ReplyDelete